भदोही, जून 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन के बेहद करीब स्थित कांशीराम शहरी आवास की गलियों में फैली गंदगी से जीना मुहाल हो गया है। अंधेरा होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। कांशीराम शहरी आवास में कराीब 12 सौ परिवार रहते हैं। लेकिन सुविधा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। नियमित सफाई न होने से कांशीराम शहरी आवास में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा फेंकने को लेकर आए दिन लोगों में विवाद हो रहा है। टोटी के अभाव में हजारों लीटर पानी प्रत्येक दिन नष्ट हो रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो विकास भवन के पास कंसापुर गांव में कांशीराम शहरी आवास कर निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। यह भी पढ़ें- कांशीराम कॉलोनी में गंदगी का अम्बार, नहीं होती है नियमित सफाई इसमें करीब 15 सौ लोगों को आवास आवंटन किया था...