उन्नाव, जून 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपर खेड़ा गड़रियन वाला गांव के आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुये शनिवार को प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने पूर्व में डीएम को शिकायती पत्र सौंप कर गांव में बन रहे एक अपार्टमेंट के कारण सार्वजनिक गलियारा बंद किए जाने का आरोप लगा चुके हैं।ग्राम प्रधान के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन करते हुये ग्रामीणों ने बताया कि गलियारा बंद होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिसके चलते बारिश और घरेलू पानी घरों के आसपास भर रहा है। इससे करीब आधा सैकड़ा से अधिक परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर निर्माण करा रहे लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। गांव के रज्जन, अजय कुमार, स...