गला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या
बेतिया, सितम्बर 16 -- बिहार के बेतिया शहर में बुधवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर वार्ड 5 स्थित नोनिया टोली में अहले सुबह हुई। मृतका की पहचान बच्ची देवी के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 55 साल थी। बताया जा रहा है कि बच्ची देवी जब अपने घर में सो रही थी, तभी धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया गया। हत्यारों ने उनकी बाएं हाथ की दो उंगलियां भी काट दीं और उन्हें सिर के पास रख दिया। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। महिला के पति का 3 साल पहले निधन हो चुका है। परिजन का कहना है कि उनका दो मंजिला मकान है। उसमें पांच कमरे हैं। परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। तभी बच्ची देवी की हत्या की गई। यह भी पढ़ें- द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.