गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शंकर की ढाणी में 11 मई की रात को युवती का गला दबाकर हत्या मामले में मृतका के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों के बोर्ड से कराए गए पोस्टमार्टम में गला दबाने से हत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने वाले डॉक्टरों के अनुसार मृत युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा भी जांच के लिए लैब में भेजा गया है, ताकि हत्या मामले में सही जानकारी मिल सके। युवती की मौत के सही कारणों के लिए अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ममेरे भाई ने इंटर्न छात्रा की जान ली, बेड में छिपाई लाश; क्या वजह? पुलिस हत्यारोपी देवेश कुमार को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मृ...