देहरादून, मार्च 15 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र मांडूवाला रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में मिले महिला के सड़े-गले शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। वारदात के कई दिन बाद रविवार तक भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के सभी प्रयास विफल रहने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद खुद ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की उस आशंका पर मुहर लगा दी है कि हत्यारों ने पहले महिला का बेरहमी से गला घोंटा और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कट्टे में पैक कर सुनसान खाई में फेंक दिया। शव कई दिनों तक जंगल में पड़ा रहने के कारण मृतका का चेहरा और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह सड़ चुके थे। चेहरा स्पष्ट न होने के कारण पुलिस को पहचान कराने में भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.