सहारनपुर, मई 4 -- देवबंद-मुजफ्फरनगर बार्डर के गांव अखनौर खेड़ी में रविवार रात मिले अज्ञात शव की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी पिंटू (22) पुत्र नाथी के रूप में हुई है। पिंटू देवबंद क्षेत्र के गांव घलौली स्थित ईंट भट्टे पर मुंशी था, जो पांच दिन से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मुंशी की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया। मृतक के गले भी चोट के निशान मिले थे। कोतवाली सदर देवबंद सहित तीन पुलिस टीमों को एसएसपी ने खुलासे के लिए लगाया है। वहीं, मुंशी की मौत से परिजनों कोहराम मचा है। रविवार की देर रात देवबंद-मुजफ्फरनगर बार्डर स्थित गांव अखनौरखेड़ी में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव की स्थिति खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.