बरेली, अप्रैल 11 -- इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले बातचीत करने के बहाने बुलाया, फिर मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता योगेश कुमार ने बताया, उनके पिता मुन्ना लाल को तीन अप्रैल को फोन करके घर से बुलाया गया। आरोपी आमोद गुप्ता ने उन्हें बातचीत के बहाने अपने घर कर्मचारीनगर इलाके में बुला लिया। वहां पहले से मौजूद आमोद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अभिषेक, प्रमोद कुमार समेत अन्य लोगों ने उनके पिता को घेर लिया। आरोप है, सभी ने मिलकर मुन्ना लाल की गर्दन दबाई, पट्टा लगाकर गला कसने की कोशिश की और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह हमलावरों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचे। परिजनों ने तत्काल...