संवाददाता, अप्रैल 23 -- यूपी के नगीना थानाक्षेत्र के ग्राम बिंजाहेड़ी में बुधवार को हुई खौफनाक वारदात में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी के किसी युवक से बात करने पर पिता नाराज था। वारदात का पता लगने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी मृत मिली। उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि गांव निवासी नजाकत की 17 वर्षीय पुत्री किसी युवक से बातचीत करती थी, जो नजाकत को नागवार गुजर रहा था। इसे लेकर घर में विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नजाकत अपनी पुत्री को बेरहमी से पीट रहा है। पुलिस पहुंची तो किशोरी घर में मृत मिली। उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। यह भी पढ़ें- पति ने जिम जाने पर नाराज होकर की पत्नी की हत्या, घंटों बेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.