गला दबाकर दोस्त ने ही की थी किशोर की हत्या
गाजीपुर, मई 18 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) गांव में शनिवार को 15 वर्षीय शिवम खरवार ने पेड़ से लटकर आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या हुई थी। हत्या करने वाला भी शिवम का दोस्त ही था। गला दबाकर हत्या करने के बाद उसने शिवम को पेड़ से लटका दिया था। हत्या की गुत्थी सुलझाते ने के साथ ही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि शनिवार को गांव स्थित नीम के पेड़ पर लता के सहारे शिवम खरवार को शव लटकता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। जांच में हत्या में गांव के ही 35 वर्षीय रवि गोंड पुत्र स्व. सुक्खी उर्फ दुक्खी गोंड की भूमिका सामने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.