गाजीपुर, जनवरी 13 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-09 निवासी पूर्व सभासद के पुत्र सेराज खान की हत्या के बाद माहौल गमगीन है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेराज की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। घटना के बाद मृतक की पत्नी खुशी मायके, दिलदारनगर के किदवई नगर के वार्ड नंबर-04 में रह रही हैं। वह रोते-बिलखते कह रही थी कि पति सेराज ने लापता होने से पहले अल्ट्रासाउंड कराने ले जाने की बात कही थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटे। उसने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सभासद के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.