गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या
कौशाम्बी, मई 30 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव में महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। शनिवार की देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने इसकी तस्दीक भी की है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लग गए हैं। कातिल अब बच नहीं पाएंगे। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं, एएसपी अमिता सिंह ने भी इशारों में बताया कि पुलिस हत्यारोपियों के बिल्कुल नजदीक है। खुलासा किसी भी क्षण कर दिया जाएगा। इसके लिए अब बस साक्ष्यों का इंतजार है। यह भी पढ़ें- हत्या कर बांस की कोट के बगल में फेंकी महिला की लाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.