गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, शिनाख्त नहीं
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- शहर से सटे गांव छाउछ चौराहा तालाब से 72 घण्टे पहले बरामद हुए महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार को पुलिस में उसके शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। मंगलवार की सुबह छाउछ चौराहा तालाब में एक महिला का शव देखा गया था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। शव देखने में पुराना नहीं लग रहा है। आशंका जताई जा रही थी कि सोमवार की रात ही उसे तालाब में फेंका गया है। शव के पास ही एक बोरी भी मिली है, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.