बागपत, जुलाई 18 -- दाहा। आजमपुर मुलसम गांव में 10वीं के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू का शव 15 जुलाई की शाम ईंट भट्ठे के गढ्ढे में भरे पानी में उतराता मिला था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या करना आया है। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। मृतक छात्र प्रिंस उर्फ छोटू के पिता देवेंद्र ने गांव के ही मोनू पुत्र सुक्के, जोनी पुत्र राजपाल, आकाश पुत्र सुभाष, विशाल पुत्र मदन तथा कुछ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। शक जताया कि प्रेम प्रसंग के कारण छोटू की हत्या की गई है। हालांकि तहरीर में जिन लोगों को नामजद किया है उन पर सिर्फ यही आरोप लगाया है कि ये लोग उसे घर से बुलाकर ले गए जो वापस नहीं लौटा है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में कुछ ल...