गला दबाकर की गई थी दलित युवती की हत्या
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली दलित युवती की हत्या गला दबाकर की गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है। रिपोर्ट में युवती के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती गुरुवार की सुबह अपनी दादी के साथ घास काटने गयी थी। घर आने के बाद फिर से वह खेत में घास उठाने के लिए गई थी। इसके बाद वह देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने नीमगांव थाने पर अपहरण का केस दर्ज कराया। युवती की तलाश की जा रही थी। इस बीच शुक्रवार शाम को युवती का शव गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने खेत से बरामद हुआ। परिजन रेप कर हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.