पीलीभीत, फरवरी 17 -- पूरनपुर, संवाददाता। चार दिन पहले एक बुजर्ग महिला का शव घर में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतका के भतीजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव सिद्धनगर की रहने वाली कमलजीत कौर पत्नी बाबा सिंह का शव 14 फरवरी की रात घर में पड़ा मिला था। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसकी बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह गांव में ही तिलक समारोह में गए थे। वापस लौटने पर उन्हें कमलजीत का शव घर में पड़ा मिला था। हरसिमरन सिंह ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने विजय कुमार कंबोज पुत्र ज्वराराम और सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र प्यारा सिंह निवासी सिद्धनगर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ...