गला दबाकर कर दी बुलंदशहर के युवक की हत्या
हापुड़, मई 12 -- जनपद बुलंदशहर के युवक की गमछा से गला घोटकर हत्या करने के बाद उसके शव को गांव रजापुर के जंगल से होकर निकल रही फुलडेहरा ड्रेन में फेंककर कातिल फरार हो गए। सिंभावली क्षेत्र के गांव राजापुर के जंगल में स्थित आम के बाग में बंदरों का नुकसान रोकने के लिए रखवाली कर रहे जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी गंगाशरण सिंह मंगलवार की सुबह बाग के इर्दगिर्द घूम रहे थे। जहां से होकर निकल रहे फुलडेहरा ड्रेन के पास उन्हें एक बुलट खड़ी हुई दिखाई दी। गंगा शरण ने पास में जाकर देखा तो बाइक के सामने एक युवक का शव पड़ा हुआ था। बाग के मालिक को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। बाग मालिक की खबर पर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने काफी देर तक घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए शव को नाले से बाहर निकलवा लिया। मृतक की जेब म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.