गला घोंटू से बचाव के लिए मवेशियों को लगाए जाएंगे टीके
आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। बारिश के मौसम में पशुओ में फैलने वाली जानलेवा बीमारी गलाघोंटू से बचाव के लिए पशुपालन विभाग मवेशियों का टीकाकरण करेगा। जनपद के 5.50 लाख बड़े मवेशियो को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 15 जुलाई तक टीकाकरण का काम पूरा कर लिया जाना है। इसके लिए पशुपालन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बारिश के समय मवेशियों में गलाघोंटू की शिकायत बढ़ जाती है। यह बैक्टीरिया से होने वाली संक्रामक बीमारी है। इसके चपेट में आने से पशु को बहुत तेज बुखार हो जाता है। गले में सूजन आ जाती है। जिससे आवाज भारी होने के साथ उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। मुंह से लार गिरने लगता है। पशु चारा खाना बंद कर देते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर 24 से 48 घंटे के भीतर पशु की मृत्यु भी हो सकती है। टीकाकरण ही इसका बचाव है। बीमारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.