गला घोंटकर मारने की कोशिश, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
सीतापुर, जून 21 -- सीतापुर, संवाददाता। थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम अनवरपुर की एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दहेज लोभी ससुरालियों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। पीड़िता वर्तमान में गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने छह पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना क्षेत्र के जनवरपुर निवासी निर्मला रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मोहिनी (25) का विवाह 10 वर्ष पूर्व ग्राम जजौर निवासी प्रदीप रावत के साथ किया था। आरोप है कि संतान न होने के कारण पति प्रदीप, ससुर छोटेलाल, सास सुमन, देवर अशोक और ननद सुनीता व रितु उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। तहरीर के अनुसार, 18 जून की शाम ससुरालियों ने मोहिनी को लात-घूंसों और डंडों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.