मैनपुरी, मार्च 23 -- मैनपुरी। लूडो खेलते समय चिकोटी काटने को लेकर हुए विवाद के दौरान देवर ने ही अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कुर्रा पुलिस ने 12 दिन पूर्व हुए पूनम हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारोपी देवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल किया तो पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी करहल अजय कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डिलहा में ऋषभ पुत्र सामंत सिंह अपने रिश्ते की भाभी पूनम पत्नी सौरभ के साथ लूडो खेल रहा था। लूडो खेलते समय भाभी ने ऋषभ को चिकोटी काट ली। ऋषभ ने भी भाभी को चिकोटी काटी तो वह नाराज हो गई और उससे कहने लगी कि वह उससे छेड़छाड़ कर रहा है। वह उसकी शिकायत करने उसकी मम्मी के पास जा रही है। इस बात से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.