बिहारशरीफ, मार्च 5 -- राजगीर थाना क्षेत्र के बेलौवा गांव की घटना राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलौवा गांव में बुधवार की शाम बदमाशों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। गला काटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। जख्मी सही कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहतर इलाज के लिए उसे पावापुरी रेफर किया गया है। भाई रबी कुमार ने गांव के ही लक्ष्मण चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी है। उसने बताया कि बड़े भाई खेत की ओर जा रहे थे। तभी घात लगाये लक्ष्मण ने पीछे से उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, आरोपित से पहले किसी तरह का विवाद नहीं था। घटना का कारण पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया...