गलाघोंटू संक्रमित बच्ची के गांव पहुंच मेडिकल टीम ने की जांच
फतेहपुर, जुलाई 27 -- विजयीपुर। क्षेत्र के महोली का डेरा मजरा महावतपुर असहट गांव में शनिवार गला घोटू (डिप्थीरिया) जानलेवा संक्रमित बच्ची मिली थी जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया था जिसके बाद स्वास्थ्य टीम ने सोमवार बच्ची के गांव पहुंचकर मोहल्ले व पड़ोस के सभी बच्चों में संक्रमण की जांच कर सावधानी बरतने की हिदायत दी। सोमवार को मेडिकल टीम ने बच्ची के गांव पहुंचकर पास पड़ोस और मोहल्ले के लगभग 50 बच्चों की जांच किया परंतु किसी बच्चे में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई टीम ने सभी बच्चों को सावधानी बरतने और नियमित टीकाकरण की सलाह दी तथा बीमारियों से बचाव हेतु बच्चों को दवाई भी वितरित की गई इस मौके पर मेडिकल टीम में डा० भरत श्रीवास्तव ,डा० नवीन श्रीवास्तव,शकुंतला स्टाप नर्स ,कोमल एएनएम तथा आशाबहू दशोमत मौजूद रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.