नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। यह भी पढ़ें- जिस PLA अफसर ने दिया था भारत के खिलाफ गलवान में झड़प का आदेश, उस पर जिनपिंग ने गिराई गाजचीन में परिवर्तन चीन ने गलवान घाटी संघर्ष और उससे पहले डोकलाम गतिरोध के दौरान सेना का नेतृत्व करने वाले अपने एक जनरल झाओ जोंगकी को महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों से हटा दिया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसे समय में यह कार्रवाई की है जब उनकी भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसएस) अजित डोभाल विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के लिए चीन गए थे।भ्रष्टाचार के आरोप इसके अलावा चीन की शीर्ष सैन्य संस्था केंद्रीय सैन्य आयोग से भी दो जनरलों झांग युक्सिया तथा लियू झेनली को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी बखार्स्तगी के बाद सात सदस्यीय स...