देवरिया, दिसम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को बर्फीली हवा, गलन से पारा लुढ़क गया। इससे कंपकपी और बढ़ गयी। ठंड से आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल रहे। पखवाड़े भर से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड से राहत को अलाव, हीटर और ब्लोअर सहारा बना रहा। ठंड बढ़ने से सूखी लकड़ी, इमली के कोयले, लकड़ी के बुरादे की मांग बढ़ गयी है। वहीं ऊनी कपड़ों और गर्म पेय पदार्थी की बिक्री तेज हो गयी है। सोमवार को तापमान अधिकतम 16 और न्यूनतम 10 डिग्री तक रहा। पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड लोगों को कंपाने लगी है। सोमवार को कोहरे का प्रकोप कम रहा, लेकिन पूरे दिन गलन भरी ठंड बरकरार रहा। मौसम बदलने और गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ने का प्रभाव शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला। शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.