संतकबीरनगर, दिसम्बर 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंडक का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार का दिन भी कड़ाके की सर्दी के नाम रहा। गलन भरी ठंड से पूरे दिन लोग कांपते रहे। कोहरा तो नहीं रहा, पर आसमान में ऊंचाई पर कोहरे की घनी परत से बदली जैसा मौसम बना रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में कमी के वजह से शाम होते ही सन्नाटा पसरने लग रहा है। पांच किमी प्रति घंटा की गति से चल रही हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम का मिजाज दिन ब दिन सर्द होता जा रहा है। ठंडक लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। शनिवार को भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। लगातार तीन दिन से धूप नहीं निकली है। आसमान में काफी ऊंचाई पर कोहरे की मोटी परत को सूरज की किरणें वेध कर नीचे नहीं आ पा रही हैं। इससे बदली जैसा मौसम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.