सीवान, जनवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में हाड़ कंपा देने वाली गलन भरी ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्या आम और क्या खास, क्या मजदूर और क्या पशु-पक्षी ठंड से बचने के लिए सब सुरक्षित आश्रय स्थल की तलाश में आशियाना में रहने को विवश हैं। इन सबके बीच सबसे बुरा हाल जिले में ठंड के मौसम में दिहाड़ी मजदूरों का है, जिनका जीवन कड़ाके की ठंड में संघर्ष से भरा हो गया है। काम की कमी, सीमित सुविधाएं व असुरक्षित जीवन ने इन मजदूरों को दोहरी मार झेलने को मजबूर कर दिया है। दिन खुलने के साथ सुबह के 8-9 बजते-बजते दैनिक मजदूरों से गुलजार रहने वाला शहर का शांति वट वृक्ष, पुराना किला मोड़, मालवीय चौक, अस्पताल मोड़, हाफिजी चौक जैसे इलाके इन दिनों ठंड में वीरान से पड़े हैं। काम की तलाश में हालांकि सीमित संख्या में भी मजदूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.