संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में छह दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड गांव से लेकर शहर तक कहर बरपा रही है। दिन भर गलन भरी ठंड से लोग कांपते रहे। दो दिन धूप के बाद शनिवार को फिर बदली छाई रही। मौसम न खुलने से धूप गायब रही। अलाव के सहारे लोगों ने समय बिताया। लोग घरों में दुबके रहे। धूप न होने से तापमान गिर रहा है। कड़ाके की सर्दी अपने शबाब पर है। गांव से लेकर शहर तक ठंडक कहर बरपा रही। शनिवार को सुबह की शुरुअत गलन भरी ठंडक से हुई। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। देर रात से ही तेज बर्फीली हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। इसकी वजह से लोगों को कदम कदम पर दुश्वारियों का सामाना करना पड़ रहा है। लोगों के जरूरी काम काज नहीं हो पा रहे हैं। गलन भरी ठंड मजदूरों के साथ साथ खेती किसानी करने वालों को भी परेशान कर रही है। हाथ पैर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.