हाथरस, जनवरी 1 -- हाथरस। गलन भरी सर्दी से जहां पर गेंहू की फसल करने वाले किसान खुश हैं, वहीं पर आलू की फसल करने वाले किसानों को पाले का डर सता रही है, तभी तो आलू की फसल में किसान हल्की सिंचाई करने में जुटे हैं। जिले में करीब 51 हजार हेक्टेअर में आलू की फसल खेतों में लहलहा रही है। किसान ज्यादा पैदावार पाने के लिए कई प्रकार की तरकीब अपना रहे हैं। गलन भरा मौसम होने से पाला पड़ने डर भी किसानों को सता रहा है। जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाले का आलू की फसल पर वितरीत प्रभाव पड़ता है। पाले का असर आलू और सरसों की फसल पर हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसआर सिंह ने बताया कि आलू के खेत को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई किसान भाई करें, इसके अलावा शाम के वक्त किसान भाई आलू के खेत के आस-पास धुंआ कर दें, इससे फसल पर पाले का असर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.