बस्ती, जनवरी 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। ठंड के चलते जनपद में जनजीवन अस्त व्यस्त है। न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच गया है। इसके चलते गलन काफी बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद दो बजे हल्की धूप निकली तो लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। ठंड के चलते लोग घरों से कम निकले। बाजार में भी सन्नाटा रहा। सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की आमद काफी कम रही। मंगलवार को अधिकतम मापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सोमवार रात घने कोहरे के बीच ओस की बूंद पड़ रही थीं, जिससे हल्की बरसात का एहसास हो रहा था। मंगलवार भोर में तापमान में काफी गिरावट आई और सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ओस की बूदों से आने जाने वालों का प्रकृति स्वागत कर रही थी। हालांकि मंगलवार सुबह काफी कम संख्या में लोग बाहर निकले। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.