बस्ती, जनवरी 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में जारी कंपकंपाती ठंड और गलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त है। रविवार सुबह तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया, इसके चलते गलन काफी अधिक बढ़ गया। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह में सड़कों पर ठंड के चलते सन्नाटा रहा। कोहरे और सर्द हवाओं का सिलसिला जारी है। भोर में कोहरे के चलते हाइवे पर वाहनों को आवाजाही में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। लाइट जलाकर वाहन हाईवे पर सरकते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.