हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से बढ़ी गलन ने लोगों के लिए परेशान कर दिया है। खासकर सुबह और देर रात के समय तापमान में गिरावट के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में गलन के कारण दृश्यता कम होने से वाहन धीरे चलाने पड़े और यातायात प्रभावित रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम 15.5 सेल्सियस और दर्ज किया गया। सुबह गलन के कारण दृश्यता सिर्फ 200-300 मीटर तक रही। सुबह की नमी 95 प्रतिशत और शाम को 78 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम शुष्क बना रहा, आकाश साफ और हवा पश्चिमी दिशा से 6 किमी प्रति घंटा की हल्की गति से चली। गलन और सर्दी के कारण लोग घरों में अधिक समय बिताने को मजबूर हुए। ग्रामीण इलाकों में दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित रहा। वाहन धीरे-धीरे चलाए गए। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.