गंगापार, जनवरी 8 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को दिन भर गलन बनी रही, आकाश में दिनभर बादल छाए रहे, पछुआ हवा के चलने से गलन और तेज रही। वायु मंडल में घना कुहासा होने से लोग परेशान रहे। ठंड की वजह से रोज की तरह बाजारों रहने वाली रौनक नहीं देखी गई। भीषण ठंड की वजह से मेजारोड नवीन मंडी में ग्राहकों की भीड़ कम रही। मंडी में बाहरी सब्जी आवक न होने से हरी सब्जी के दामों में वृद्धि रही। उधर बाजारों में अलाव न जलने से मेजारोड सहित अन्य बाजारों में लोग दुकानों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को जलाकर ठंड से राहत पाने में लगे रहे। ठंड का कहर इस प्रकार रहा कि रोज कमाने खाने वाले दिनभर घर में अलाव जलाकर बच्चों के साथ बैठे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.