शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- जनपद में बुधवार को कड़ाके की गलन ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। दिनभर मौसम लगभग एक जैसा बना रहा और ठंड से राहत नहीं मिल सकी। सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान बढ़कर 13.2 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन गलन के चलते असर नहीं दिखा। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में चहल-पहल काफी कम रही। जिन सड़कों पर आमतौर पर वाहनों का दबाव रहता है, वहां पूरे दिन आवाजाही सीमित दिखाई दी। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। पार्कों में भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड से कांपते दिखाई दिए। शहर में बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में खुद को पूरी तरह ढके नजर आए। सुबह के समय उत्तर-पश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.