आगरा, दिसम्बर 10 -- जनपद में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के बाद लोगों को सुबह व शाम गलनभरी सर्दी का एहसास हो रहा है। चिकित्सक ह्रदय व सांस संबंधी रोगों से पीड़ित रोगी सर्दी से विशेष तौर पर बचाव करें। गलनभरी सर्दी से ह्रदयाधात व सांस उखड़ने का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी में जरा सी लापरवाही की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में 956 रोगी उपचार के लिए पहुंचे हैं। इन रोगियों में 183 रोगी बुखार व 145 रोगी सांस संबंधी रोग से पीड़ित थे। बुधवार को सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि गलनभरी सर्दी में माइग्रेन के पीड़ित रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सर्दी में लापरवाही की वजह से सांस से पीड़ित रोगी भी उपचार के लिए जिला अस्पताल आ रहे हैं। ह्रदय, सांस संबंधी रोगों से पीड़ित रोगी सर्दी से बचाव करें। सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.