बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- जिले में पॉक्सो एक्ट विशेष जागरूकता महाभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ते हुए बिना किसी डर के शिकायत करें। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच और सोशल मीडिया अपराधों के संबंध में भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह-प्रथम के मार्गदर्शन में जिले में 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक पॉक्सो एक्ट विशेष जागरूकता महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह 8 बजे अदालत के दैनिक कार्य शुरू होने से पूर्व न्यायिक अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में पहु...