गलत सूचना देकर पालिका ने करा दिया शिकायत का निस्तारण
बांदा, मई 18 -- बांदा। सेढ़ू तलैया विकास समिति अध्यक्ष मनबोधन कुशवाहा ने नाला निर्माण को लेकर फरवरी में आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई थी। नगर पालिका ने डीएम को गलत सूचना भेज शिकायत का निस्तारण दिखा दिया। जबकि मौके पर न तो नाला की सफाई हुई और न ही निर्माण शुरू हुआ। जबकि पिछले वर्ष नाला निर्माण के लिए पालिका ने जून में 21 लाख का टेंडर कराया था। अभी तक इसमें एक ईंट तक नहीं रखी गई। सेढू तलैया का नाला दो दशक से कच्चा है। नाला निर्माण न होने से तीन वार्ड के सेढू तलैया, पोड़ा बाग, हुसैनगंज, हाथी खाना, शंकर नगर, आजाद नगर, लोहिया पुल, गायत्री नगर, परशुराम तालाब, बसंत नगर मोहल्लों में बारिश में जलभराव होता है। 15 से 20 हजार की आबादी इससे बहुत अधिक प्रभावित होती है। बारिश में तीन महीने तक यहां के लोग नारकीय जीवन जीते हैं। बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.