जौनपुर, जनवरी 11 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर) , हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर आजमगढ़ हाईवे पर प्रसाद तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग ने जो संकेतक बोर्ड लगाया है। उसपर मुफ्तीगंज की दूरी प्रसाद तिराहे से सिर्फ छह किलोमीटर दर्शाया गया है। जो कि गलत है। इससे यात्री भ्रमित हो रहे हैं। जबकि प्रसाद तिराहे से मुफ्तीगंज की वास्तविक दूरी 13 किलोमीटर है। संकेतक बोर्ड लगे कई साल गुजर गया। लेकिन लोक निर्माण विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने जिला प्रशासन से इस संकेतक बोर्ड को सही कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.