मोतिहारी, मार्च 9 -- हरसिद्धि , एसं। शिक्षकों का गलत वीडियो सोशल साइट पर डालकर उनसे भयादोहन करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने, गलत व्यवहार करने के आरोप में हरसिद्धि पुलिस ने एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया की प्राथमिक विद्यालय धनखरैया के प्रधानाध्यापक अभिनय कुमार ने इन सातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर घटना को सत्य पाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी सोशल साइट पर गलत वीडियो, अधिकारियों से गलत व्यवहार करते हुए उस वीडियो को डालकर टीआरपी बढ़ाने के लिए गलत कार्य करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.