आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, सवाददाता। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नवजागृति सेवा संस्थान ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच की मांग की है। आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य द्वारा जानबूझकर उर्दू विषय के शिक्षकों का विषय परिषद की वेबसाइट पर सामाजिक विज्ञान के रूप में फीड किया गया। इसके चलते अयोग्य शिक्षक सामाजिक विज्ञान विषय के परीक्षक बनकर वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी द्वारा जो परीक्षक लगाए गए हैं, उनके पास सामाजिक विज्ञान विषय के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.