गलत वंशावली के सहारे एक एकड़ 30 डिसमिल जमीन की बिक्री!
गिरडीह, मई 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह गांव में जमीन फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में आवेदक नवल किशोर साव ग्राम-चितरडीह, थाना-जमुआ ने जमुआ थाना एवं अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- जमीन हड़पने के मामले में 18 के खिलाफ केसफर्जी बिक्री का आरोप आवेदन के अनुसार, खाता संख्या 25, प्लॉट संख्या 702, रकवा करीब एक एकड़ 30 डिसमिल जमीन, जो मूल रूप से दुखी साव के नाम दर्ज है, को फर्जी तरीके से बेच दिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन की बिक्री के लिए गलत वंशावली तैयार की गई, जिसमें दुखी साव के चाचा भातू साव को उनका पुत्र दिखाया गया, जबकि दुखी साव का वंशज नवल किशोर साव, प्रदीप कुमार गुप्ता और ब्रह्मदेव साव हैं। मामले में केवाला संख्या 280, दिनांक 21 जनवरी 2026 को फर्जी दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.