गलत लेन में चल रहे ट्रेलर से टकराई कार, ड्राइवर फरार
रामगढ़, अप्रैल 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के बलकुदरा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को गलत लेन में चल रहे एक ट्रेलर से कार (जेएच02एई-3547) की टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक की कोशिश हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए ओवरब्रिज पर ही ट्रेलर खड़ा कर फरार हो गया। दुर्घटना के कारण फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही बासल पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाकर आवागमन बहाल कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बलकुदरा क्षेत्र में ट्रेलरों और भारी मालवाहक वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह सड़क किनारे इन वाहनों की अवैध पार्किंग है।
स्थानीय लोगों की शिकायतें बासल से रामगढ़ जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.