गलत लेन में चलने पर चालान काटे
गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम में हाईवे, एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों के लेन-ड्राइविंग का उल्लंघन करने ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने एक से 13 मार्च के बीच लेन ड्राइविंग के उल्लंघन पर एक हजार 688 वाहनों चालकों के चालान काटे। पुलिस ने चालकों पर 14 लाख छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। गुरुग्राम पुलिस का उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित कर सड़कों पर वाहनों का संचालन सुगम और सुरक्षित करना है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना तथा अचानक लेन बदलना भी हैं, जिससे स्वयं तथा दूसरों की जान/माल को क्षति पहुंचती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.