मधुबनी, मार्च 6 -- झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के कन्हौली वार्ड संख्या 1 और 2 में शुक्रवार को बिजली बिल की गलत रीडिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के रीडिंग कर्मी रोशन कुमार झा को घेरकर करीब दो घंटे तक बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर बिजली एसडीओ और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप था कि बिजली कर्मी नियमित रूप से मीटर रीडिंग नहीं करते हैं और बिल सुधार के नाम पर अवैध उगाही की कोशिश की जाती है। वार्ड संख्या 2 के निवासी अब्दुल कलाम ने कहा कि उनके घर में एक ही मीटर लगा है, लेकिन बार-बार दूसरे मीटर का बकाया बताकर बिल बढ़ा दिया जाता है। वहीं मोहम्मद इमरान ने बताया कि उन्होंने पहले 16 हजार रुपये जमा किए, इसके बाद भी 10 हजार रुपये का नया बिल भेज दिया गया। स्थानीय निवासी सरवन कुमार महतो ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.