गलत रिपोर्ट भेजने पर बीईओ संबद्ध, ऑपरेटर का तबादला
सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों के पुन:स्थापन (री-डिप्लॉयमेंट) के लिए तैयार की गई त्रुटिपूर्ण सूचना पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच में विकास खंड म्योरपुर से भेजी गई रिपोर्ट में गंभीर खामियां मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला करते हुए उससे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में सरप्लस शिक्षकों के पुन:स्थापन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूचनाओं का परीक्षण किया गया। जांच में म्योरपुर ब्लॉक की रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.