सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। जिले में मध्याह्न भोजन योजना का औचक निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गलत प्रतिवेदन देने व पूर्व में मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर बैरगनिया के प्रखंड साधनसेवी को अंतिम स्मार पत्र जारी किया गया है। एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि 18 फरवरी को एमडीएम के जिला समन्वयक ने मध्य विद्यालय चकवा, परसौनी व अख्ता बाजार का औचक निरीक्षण किया था। इससे एक दिन पहले 17 को संबंधित साधनसेवी ने तीनों विद्यालयों का टैब आधारित अनुश्रवण कर प्रतिवेदन सौंपा था। रिपोर्ट में पंजी के अनुसार दर्ज उपस्थिति व भौतिक उपस्थिति में अंतर नहीं दर्शाया गया था। पुन: निरीक्षण में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति में भारी अंतर मिला। विभाग ने इसे प्रथम दृष्टया गलत प्रतिवेदन माना है। डीपीओ ने कहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.