आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की गलत आख्या नही लगनी चाहिए। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण के निस्तारण के लिए आईजीआरएस के नवीनतम जीओ का सभी अधिकारी गंभीरता से अध्ययन कर लें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के प्रकरणों को स्वतः संज्ञान लेकर नियमित मॉनीटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। यह भी पढ़ें- शिकायतों के खराब निस्तारण पर डीएम सख्त, तीन अध...