बरेली, मार्च 10 -- बरेली। बिजली बिल की मीटर रीडिंग में लापरवाही करने वाले दो मीटर रीडरों की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की गई है। मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली निगम की पूरी व्यवस्था राजस्व वसूली और उपभोक्ताओं को पारदर्शी सेवा देने पर आधारित है। इसके लिए विभाग ने ओसीआर रीडिंग, प्रो रीडिंग आधुनिक डिजिटल व्यवस्थाएं लागू की हैं, लेकिन आज भी कुछ मैन्युअल रीडिंग जैसी व्यवस्थाएं हैं। जांच में दो मीटर रीडरों तुषार कुमार और तरुणकांत उपाध्याय की कार्यप्रणाली बेहद लापरवाह मिली। आरोप है कि इन दोनों ने मीटर रीडिंग के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया और कई मामलों में समय पर सही बिल जारी करने में भी गंभीर लापरवाही बरती। ऐसे में दोनों को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...