नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली, का. सं.। साकेत जिला अदालत ने एक आरोपी को नियमित जमानत देते हुए दिल्ली पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड की गंभीर खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने पाया कि पुलिस की ओर से तैयार किया गया आरोपी का 'क्रिमिनल इनवॉल्वमेंट रिकॉर्ड' कई गलतियों से भरा था। इससे जमानत याचिका के फैसले पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था। अदालत ने इस मामले में पुलिस आयुक्त को रिकॉर्ड की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनू अग्निहोत्री की अदालत ने कहा कि अभियोजन ने शुरुआत में आरोपी को 36 आपराधिक मामलों में शामिल बताया था। यह भी पढ़ें- हिरासत में यातना के आरोपों पर निष्पक्ष जांच के आदेश बचाव पक्ष की आपत्ति के बाद सत्यापित रिपोर्ट मंगाई गई, जिसमें कई गंभीर विसंगतियां सामने आईं। जांच अधिकारी की नई ...