प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों में मूल्यांकन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि छात्र मूल्यांकन पर सवाल उठाते हैं तो उत्तरपुस्तिकाएं खोलकर उन्हें ईमेल से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि गलती छात्र की है या मूल्यांकन करने वाले शिक्षक की। यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह में छात्रा को स्वर्ण मिलाउपचारात्मक निरपेक्षता राज्यपाल ने कहा कि यदि जांच में शिक्षक की ओर से गलत मूल्यांकन किया जाना साबित होता है तो संबंधित शिक्षक को मूल्यांकन का पारिश्रमिक नहीं दिया जाना चाहिए और उनके वेतन से भी कटौती की जाए। इससे शिक्षकों में...