नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्राहकों को गलत तरीके से बीमा पॉलिसी बेचने वाली कंपनियों और बैंकों पर सख्ती बढ़ सकती है। इसके लिए बीमा नियामक इरडा नियमों में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत बीमा पॉलिसी बेचने के तरीके में बदलाव, बैंकों पर सख्त निगरानी और वितरण व्यवस्था में सुधार जैसे कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही एक चर्चा पत्र जारी किया जा सकता है। मामले से जुड़े अधिकारी के अनुसार, नियामक की चिंता तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर है-गलत बिक्री, ऊंची लागत और कम बीमा कवरेज। इरडा का मानना है कि अब बीमा सुधार का अगला चरण केवल नियमों में ढील देने पर नहीं, बल्कि सिस्टम की खामियों को दूर करने पर केंद्रित होगा। वर्तमान में बीमा क्षेत्र में लागत ज्यादा है, कवरेज कम है और कई जगह ग्राहकों के साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.