अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर निवासी दिव्या पत्नी अमर राज ने घरेलू बिजली कनेक्शन पर लगातार आ रहे अत्यधिक बिजली बिल को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के माध्यम से उन्होंने विभाग से बिल संशोधन एवं नया मीटर लगाए जाने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके घर का घरेलू विद्युत कनेक्शन है। उन्होंने नियमित रूप से बिल जमा किया था। जून माह में मीटर रीडिंग आने के बाद से अचानक बिजली बिल असामान्य रूप से बढ़ने लगा,जबकि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में अधिकतर समय बाहर रहते हैं और घर में बिजली की खपत सीमित है। लगातार बढ़ते बिल से परिवार आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.